सिमडेगा: डीसी ने सिमडेगा की दोनों हॉकी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ
उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयनित संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने मेहनत और प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। उपायुक्त ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी जापान में शानदार प्रदर्शन करेंगी। उक्त जानकारी शनिवार को 3 बजे दी गई।