कुनकुरी: कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील से मिलकर वार्डवासियों ने बताई अपनी समस्या, शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन
मंगलवार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डवासियों ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शील से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से कुछ मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान की मांग लगातार की जा रही थी।