पटना ग्रामीण: बहादुरपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कारोबारी के सिर में मारी गोली, साइलेंसर गन के इस्तेमाल की आशंका
बहादुरपुर बाजार समिति की फल मंडी में बदमाशों ने यूपी के रहने वाले कारोबारी राजकुमार प्रजापति के सिर में गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में PMCH ले जाया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुई इस वारदात के वक्त गोली की आवाज किसी को नहीं आई, जिससे साइलेंसर गन के इस्तेमाल की आशंका है। पुलिस और FSL की टीम मौके से दो खोखे बरामद कर