गुमला: पालकोट के पास भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 7 घायल; एक रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jun 27, 2026 पालकोट-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पालकोट के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है। अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।