बेरमो: फुसरो बाजार के दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने की मांग की
Bermo, Bokaro | May 20, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो बाजार के दवा व्यवसायियों ने आज बुधवार समय 12 बजे ऑनलाइन दवा बिक्री बंद करने की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक बंदी कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। सभी दवा व्यवसायी अवध सिनेमा परिसर में एकत्रित हुए और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि इससे स्थानीय व्यवसाय एवं मरीजों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही।