बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र दलपतपुर में दबंग बना रहे हैं मुकदमे में समझौता करने का दबाव,मामले की एसएसपी से शिकायत
भोजीपुरा थाना क्षेत्र दलपतपुर की रहने वाली कुंता देवी ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया दबंग के खिलाफ मारपीट के चलते मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें उन पर कई धाराएं लगाई गई थी अब दबंग मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं उन्होंने बताया कि वह आए दिन उनको रास्ते में रोक लेते हैं और धमकी देते हैं।