शाहजहांपुर: पूर्व मंत्री रामआसरे का दावा- सरकार भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही है, सबसे ज्यादा एनकाउंटर पीडीए समाज के लोगों के हुए
शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के हरनाई प्रकरण और उसके बाद हुए लाठीचार्ज को लेकर सपा जिला कार्यालय में आयोजित वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हुए अधिकांश एनकाउंटर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के लोगों के हुए हैं