लक्ष्मीपुर: दिग्घि में हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घि में श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को दोपहर दो बजे हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में किया गया। विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया।