नीमच नगर: विश्व हिंदू परिषद ने निकाली 75 फीट की चुनर यात्रा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में रविवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पुलकितानंद महादेव मंदिर से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। इस बार 75 फिट लंबी चुनरी माता जगदम्बा को समर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संयोजिका श्रीमती रेखा वर्मा और विभाग नैतिक शिक्षा प्रमुख श्रीमती माया दवे ने मार्गदर्शन दिया।