मनावर नगर के वार्ड क्रमांक 15 भरड़पुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने के बाद यह घटना उजागर हुई। पुलिस ने आरोपी कमल ठाकुर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद से आरोपी फरार है।जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर को किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए।