छिन्दगढ़: सुकमा में समय पर खाद-बीज और केसीसी मिलते ही किसानों में बढ़ा उत्साह
सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन के पहले किसानों को समय पर खाद, उन्नत बीज और केसीसी ऋण उपलब्ध करा कर बड़ा राहत दी है। छिंदगढ़ विकासखंड के किसान चनासू नाग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद किया। प्रशासन ने कालाबाजारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई शुरू की है।