डलमऊ: डंपर की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर डलमऊ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बृहस्पतिवार को समय लगभग 4 बजे डलमऊ कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आर्यनदीप स्कूल के सामने एक अज्ञात डंपर द्वारा राजाराम पाल पुत्र नंदलाल पाल उम्र करीब 60 वर्ष निवासी बनपुरवा माजरा बरारा बुजुर्ग थाना गदागंज को टक्कर मार दी गई थी। जिससे राजाराम पाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।