कोल: देहलीगेट में दबंग दुकानदार से अपने बेटे को बचाने पर पिता को पड़ा भारी, लोहे की रॉड से किया घायल
Koil, Aligarh | Apr 10, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के ADA कॉलोनी शाहजामाल की बताई जा रही है।जहां घायल पिता का आरोप है कि पड़ोस के ही एक दुकानदार से अपने बेटे को बचाना उसको भारी पड़ गया। जिसके कारण दबंग दुकानदार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट कर उसको घायल किया। जिसकी शिकायत उसने थाना देहलीगेट पर की और मामले में कार्रवाई की मांग की