मानिकपुर: चित्रकूट में मौसम की सटीक जानकारी के लिए हाईटेक व्यवस्था, मानिकपुर समेत कई तहसीलों में लगे ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन
चित्रकूट जनपद में मौसम की सटीक जानकारी के लिए 6 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और 6 ऑटोमेटिक रेन गेज स्टेशन स्थापित किए गए हैं। कर्वी, मऊ, राजापुर और मानिकपुर समेत कई तहसीलों में लगाए गए इस सिस्टम से तापमान और वर्षा की लाइव जानकारी मिलेगी। मानिकपुर तहसीलदार दयाशंकर वर्मा ने रविवार शाम 6 बजे इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे किसानों और आपदा प्रबंधन के लिए उपयोगी बताया ।