कोडरमा: सीएच स्कूल के समीप जिला प्रशासन और इम्पैक्ट इंडिया के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ
जिला प्रशासन कोडरमा और इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।विदित हो कि यह शिविर जिले में 11 जुलाई से 30 जुलाई,2025 तक आयोजित रहेगी। आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुँचे और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ लें।