हनुमानगढ़: टाउन थाना क्षेत्र स्थित कृषि विभाग के फार्म से 9 बिजली के पोल गिराकर तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के कृषि विभाग के फार्म से अज्ञात चोरों द्वारा 9 बिजली के पोल गिराकर तार चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चोरों ने खेतों में बने कमरों और मोटर पर लगी केबल चुरा ली। कृषि शशय एटीसी के उपनिदेशक शीशराम की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।