पोरसा: वन आरक्षक की हत्या के बाद पुलिस सख्त, पोरसा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई
Porsa, Morena | Apr 11, 2026 वन आरक्षक की हत्या के बाद पुलिस सख्त, पोरसा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई पोरसा। मुरैना जिले में रेत माफिया द्वारा वन आरक्षक की हत्या की गंभीर घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अवैध रेत एवं पत्थर के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब सख्त अभियान चलाया जा रहा है।