बिल्सी: बिल्सी में एक्सपायर खाद्य पदार्थ बेचने की सूचना पर गोदाम में छापा, नमूने सील किए गए
Bilsi, Budaun | Jul 31, 2026 एक्सपायर खाद्य पदार्थ बेचने की सूचना पर गोदाम में छापा, सील कर लिए नमूने बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी के निकट हाईवे किनारे स्थित एक गोदाम में एक्सपायर खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना पर गुरुवार देर रात 9 बजे प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से विभिन्न खाद्य पदार्थों की जांच की गई।