हनुमानगढ़: जंक्शन के रीको क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की जहरीले पदार्थ खाने से हुई मौत, जंक्शन पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम
जंक्शन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 13 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार काजल (13) पुत्री गोविंद सिंह जाटव निवासी उत्तरप्रदेश हाल कमरा नम्बर 1 व 2, रीको एरिया ने शुक्रवार सुबह जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।