हमीरपुर: करगांव गांव में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को लिया हिरासत में
हमीरपुर जिले के बिवार थाना के गांव करगांव के तालाब के पास बाइक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रमाशंकर जख्मी हो गया। मौदहा सीएचसी में डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले कर चालक को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।यह दुर्घटना रवीवार को बारह बज कर तीस मिनट की है।