विदिशा नगर: भाजपा नेता राममोहन सिंह बघेल वन विकास निगम में उपाध्यक्ष नियुक्त, समर्थकों ने दी बधाई
भाजपा सरकार अपने निगम मंडल और बोर्ड में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी को जिम्मेदारियां देने का काम कर रही है। हाल ही में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन को खादी एवं ग्रामोद्योग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में उपाध्यक्ष के रूप में विदिशा के राममोहन सिंह बघेल को लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है।