सोरांव थाना क्षेत्र के नाऊ का पुरा निवासी दिनेश कुमार पर बुधवार सुबह एक युवक पर घर से खींचकर चाकू से हमला किया गया। हमलावरों ने युवक को सड़क पर पीटा और उसके गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।