पुलिस के मुताबिक, धाराशिव गांव के कन्हैया लाल पटेल ने बताया कि वह बिलासपुर गया था। वहां से वापस आते समय अर्जुनी चौक के पास बाइक को खड़ी करके नास्ता करने चले गया था। वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी, किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी। इधर, पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।