सिरोही: विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली निकालीः स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया का संदेश दिया
Sirohi, Sirohi | Jun 3, 2026 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया अभियान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सिरोही शहर में जागरूक नागरिकों ने साइकिल रैली का आयोजन किया। यह रैली अहिंसा सर्किल से प्रारंभ हुई और पैलेस रोड, राठौर लाइन, सिनेमा हॉल बाजार होते हुए सरजावाव दरवाजा पहुंची। यहां शहर के प्रबुद्ध नागरिक मोहन माली और पूर्व