शिवपुरी: मूंगफली ठगी से आक्रोशित किसानों ने सिरसौद-पिछोर रोड पर किया चक्काजाम, व्यापारी पर कार्रवाई की मांग
सिरसौद-पिछोर रोड पर भोंती बस स्टेंड के सामने आक्रोशित किसानों ने चक्काजाम कर दिया।पीड़ित किसानों का आरोप है कि भौंती के व्यापारी ने किसान से प्रति कट्टा 2 किलो मूंगफली अधिक लेकर उसके साथ ठगी की हैं व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए जाने के लिए आज चक्काजाम किया।डिप्टी कलेक्टर ममता कोली सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया,धरना अभी भी जारी रहा