रहुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय देकपुरा में प्रवेश उत्सव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया
Rahui, Nalanda | May 2, 2026 रहुई प्रखंड के देकपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रवेश उत्सव के अवसर पर शनिवार को नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मी और बच्चे ढोल-नगाड़ों के साथ पोषक क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए। रैली के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया।