डुमरांव: विश्व पर्यावरण दिवस पर डुमरांव प्रखंड कार्यालय में पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का संकल्प, अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश
Dumraon, Buxar | Jun 5, 2026 डुमरांव प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार की दोपहर 1 बजे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, नगर प्रबंधक स्तुति सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।