गुना नगर: श्रीराम फाइनेंस दफ्तर से कूद कर कर्मचारी ने दी जान, सुसाइड या मर्डर ? मीटिंग के नाम पर बंधक बनाने प्रताड़ित करने का आरोप
गुना में एबी रोड पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 26 जून दोपहर को केंट लुशन बगीचा निवासी सचिन सेन नाम के कर्मचारियों ने जान दे दी। मृतक के भाई मनीष सेन ने आरोप लगाया, तीन-चार दिन पहले मीटिंग का कहकर निकला था, कंपनी वालों ने बंधक बनाया प्रताड़ित किया, पैसे मांग रहे थे उसे मारा गया है। ASP प्रशांत सिंह सुमन ने कहा, युवक बिल्डिंग से गिरा है जांच जारी है।