शिवपुरी: सिरसौद काली माता मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देर शाम तक दर्शन जारी
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव में चल रहे चार दिवसीय काली माता मेले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दिनभर मेले में चहल-पहल बनी रही और शाम करीब 7 बजे तक भीड़ का सिलसिला जारी रहा।