ईसागढ़: ऑनलाइन गेम की लत बनी जानलेवा, जॉइनिंग के दिन ईसागढ़ के नर्सिंग ऑफिसर ने की आत्महत्या
ईसागढ़ निवासी 27 वर्षीय राहुल अहिरवार ने कर्ज और मानसिक तनाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।चौंकाने वाली बात यह है कि सोमवार को ही राहुल की नई नौकरी जॉइनिंग थी। लेकिन उससे पहले,रविवार-सोमवार की दरमियनी रात करीब 1:30 बजे उसने अपने पिता को व्हाट्सएप पर आखिरी मैसेज भेजा—“अब आपको मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं होगी।” मैसेज भेजने के बाद बाद उसने फांसी लगा ली ।