जनसुराज के सिंबल से जमुई विधानसभा क्षेत्र से अनिल साव तो सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से सुभाष पासवान ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक नामजदगी का पर्चा दाखिल कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ दोनों प्रत्याशियों के जमकर स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे भी लगाए। साथ ही दोनो प्रत्याशियों को शुभकामनाएं भी दी।