जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कपरी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हो रही पंचायती के दौरान झड़प हो गई। जिसमें सात लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।