शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने चोरी की 2 बाइक और अवैध हथियार के साथ 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 26, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सहारनपुर जिले के गांव हलगोया निवासी राशिद और रामसागर शामली निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की 2 बाइकें और अवैध हथियार के रूप में 2 छुरे बरामद किए गए हैं। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।