खिजरसराय: 170 करोड़ की लागत से बनेगा एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र
खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में सोमवार को एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। लगभग 170 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बिहार सरकार द्वारा 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई। भूमि पूजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने किया।