मुरैना नगर: मथुरा-वृंदावन जाने से एक दिन पहले खरकपुरा गांव की महिला ने लगाई फांसी,मुरैना में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
मुरैना जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र के खरकपुरा गांव में 48 वर्षीय उर्मिला पत्नी लक्ष्मण सिंह तोमर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार परिवार एक जुलाई को मथुरा-वृंदावन जाने वाला था।पुलिस मामले की जांच कर रही है