कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 44 बोतल अवैध शराब किया बरामद
Kanke, Ranchi | Jul 4, 2026 हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 44 बोतल अवैध शराब बरामद किया है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रेन से लावारिस बैग बरामद किया। बैग की जब जांच की गई तब उससे 44 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। बरामद अवैध शराब की कीमत लगभग 43 हजार 6 सौ रुपए बताई जा रही है।