सांगानेर: जयपुर में नूरानी मस्जिद पर कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने किया प्रदर्शन, जुमे की नमाज में बांधी काली पट्टियां
जयपुर के नन्दपुरी क्षेत्र स्थित नूरानी मस्जिद पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय में आक्रोश देखने को मिला। वहीं जुमे की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद पर की गई कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।