बक्सर: आईटीआई बक्सर में वायुसेना ने दिए करियर के टिप्स, 400 युवाओं ने लिया लाभ
Buxar, Buxar | Jun 9, 2026 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर में मंगलवार को 1 बजे अपराह्न में भारतीय वायुसेना में करियर और अग्निवीर योजना पर विशेष इंटरैक्टिव व्याख्यान आयोजित हुआ। 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, बिहटा (पटना) के जूनियर वारंट ऑफिसर ए.के. शर्मा, सार्जेंट ए.के. सिंह, सार्जेंट जी.एस. नेगी और कॉर्पोरल अशोक साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को वायुसेना में रोजगार अवसरों की जानकारी दी।