सुसनेर: बंगाल में खिला 'कमल': भाजपा की प्रचंड जीत पर स्टेट बैंक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद पूरे देश के साथ-साथ नगर में भी उत्साह का माहौल है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। सोमवार दोपहर ढाई बजे स्टेट बैंक चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने इसे 'लोकतंत्र की जीत बताया।