दिनारा: चिताव वॉटर पार्क से चोरी मामले में दिनारा पुलिस ने बक्सर के बनारपुर से दो युवकों को किया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Jul 5, 2026 चिताव वॉटर पार्क से रुपए और अन्य सामग्री चोरी कर भागे चोर को दिनारा पुलिस ने बक्सर जिला के बनारपुर से गिरफ्तार किया है। रविवार को 05 बजे दिनारा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कटियार निवासी युवक सोनू कुमार के द्वारा दर्ज किराए प्राथमिकी में लिखा गया था कि बीते दिनों वह अपने दोस्तों के साथ थाना क्षेत्र के चिताव वॉटर पार्क में गया था।