खजनी: खजनी में अम्बेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत भव्य संगोष्ठी व सम्मान समारोह सम्पन्न, दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
भारतीय संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में चल रहे “अम्बेडकर सम्मान अभियान 2026” के तहत खजनी ब्लॉक के बीर बहादुर सिंह स्नातक महाविद्यालय, महुराव हरनहीं में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ब्लॉक प्रमुख अंशू सिंह ने किया।