गोरखपुर: वार्ड-33 नरसिंहपुर में साजिश के तहत अवैध रूप से कब्जा कर नाले को किया गया बंद, पार्षद के लेटर पर भी नहीं जागा नगर निगम
वार्ड-33 नरसिंहपुर में लगभग 50 वर्ष पुराने नाले पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर उसके अस्तित्व को खत्म कर दिया है। बताया गया कि नाले में इलाहीबाग और नरसिंहपुर के सैकड़ों घरों का पानी जाता था। वहीं स्थानीय पार्षद व पूर्व पार्षद के पत्र पर भी नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है।