गोरखपुर: गोरखनाथ में धूमधाम से मनाई गई बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा की पहली वर्षगांठ, सिटी मजिस्ट्रेट रहे मौजूद
बैंक ऑफ महाराष्ट्र गोरखनाथ शाखा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शाखा परिसर में कस्टमर आउटरीच का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने पहुंचकर शाखा के द्वारा दिए जाने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की।