गोरखपुर: जिले में 1 अप्रैल से टोल टैक्स के चार्ज में होगी बढ़ोतरी, आम लोगों ने जताया रोष
फोरलेन पर अब सफर करना होगा महंगा, 1 अप्रैल से सरकार टोल टैक्स में बढ़ोतरी करने जा रही है। गोरखपुर की जनता ने सरकार के इस फैसले पर सख्त आपत्ति जताई है और कहा है कि यह फैसला महंगाई को और बढ़ा देगा। लोगों ने कहा कि टोल टैक्स में बढ़ोतरी से जहां एक तरफ महंगाई बढ़ेगी, वहीं आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ेगा।