भरथना: भरथना के ऊमरसेङा में लाखों खर्च के बावजूद हरियाली गायब, ऊमरसेड़ा का ग्राम वन बना कागजी सपना
भरथना ब्लांक के ऊमरसेड़ा ग्राम पंचायत में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ग्राम वन का हाल बदहाल है। गेट, पिलर और तारबंदी के बावजूद स्थल पर पौधों का नामोनिशान नहीं है और जमीन सूखी पड़ी सिर्फ घास खङी है। ग्रामीणों ने योजना में अनियमितता का आरोप लगाया है, जबकि ग्राम सचिव अर्चना यादव का कहना है कि जलभराव और खराब भूमि के कारण पौधे नहीं बच सके।