फिरोज़ाबाद: गांव मोडा के निकट हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव मोडा के समीप हाइवे पर मंगलवार की रात तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। शिकोहाबाद की तरफ से आ रही बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गयीं। हादसे में भीकन पुर निवासी जयबीर सिंह नामक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंश की मदत से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।