सज्जनगढ़: मौजा गराड़ीया गांव में स्कूल के पास धूम्रपान सामग्री बेचते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ सज्जनगढ़ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
मौजा गराड़ीया गांव में शनिवार सुबह में 10 बजे स्कूल के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए, सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे इस मामले में कार्रवाई हुई थी जिसके बाद आज शनिवार दोपहर 12 बजे हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र ने आरोपी मगु पुत्र हरदार निवासी मौजा गराड़ीया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।