सोमवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत गैर जमानती वारंट के आधार पर न्यायालय से वांछित चल रहे भैंसवाल गांव निवासी सेटू व मुकेश नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।