खलीलाबाद: पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
पुलिस लाइन सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक शंकर सिंह, फायर सर्विस चालक सुरेन्द्र कुमार राय और फायरमैन रामकेश शर्मा को माला, शॉल एवं धर्मग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना