औरैया: नगर पालिका में तैनात सफाई निरीक्षक ने उत्पीड़न से तंग आकर दी नौकरी से इस्तीफा, कहा- दुकान रख लेंगे
नगर पालिका परिषद औरैया में तैनात सफाई निरीक्षक आशीष पांडे ने लगातार मानसिक प्रताड़ना और कार्य में हस्तक्षेप से परेशान होकर आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस कदम ने न केवल नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि ठेकेदारों के बढ़ते प्रभाव और अधिकारियों की सीमित स्वतंत्रता को भी उजागर किया है। आरोप है कि आशीष पांडे लंबे समय से दबाव म